भारत

OMG! अचानक फर्स्ट फ्लोर का स्लैब गिरा, मच गई चीख पुकार

jantaserishta.com
6 March 2026 8:07 AM IST
OMG! अचानक फर्स्ट फ्लोर का स्लैब गिरा, मच गई चीख पुकार
x
छात्र की मौत.
नवी मुंबई: नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. कोपरखैरने सेक्टर-2, प्लॉट नंबर 12 स्थित विद्या भवन सोसाइटी में एक डोमेस्टिक क्लास के दौरान अचानक फर्स्ट फ्लोर का स्लैब गिर गया. इस घटना में 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि कई अन्य छात्र मलबे में फंस गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग भी मदद के लिए मौके पर जुट गए.
घटना गुरुवार शाम करीब 5:20 बजे की बताई जा रही है. उस समय सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर एक डोमेस्टिक क्लास चल रही थी, जिसमें कई छात्र मौजूद थे. इसी दौरान अचानक ऊपर का स्लैब टूटकर नीचे गिर गया. स्लैब गिरते ही वहां मौजूद छात्रों और शिक्षक में चीख-पुकार मच गई और कई लोग मलबे के नीचे दब गए.
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. वाशी, कोपरखैरने और ऐरोली से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. फायर ब्रिगेड के जवानों ने बिना देर किए राहत और बचाव अभियान शुरू किया और मलबे में फंसे छात्रों को एक-एक कर बाहर निकाला.
बचाव अभियान के दौरान फायर ब्रिगेड ने कुल 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें 12 छात्र और एक शिक्षक शामिल थे. इनमें से कुछ छात्रों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.
हादसे में घायल हुए छात्रों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वाशी म्युनिसिपल हॉस्पिटल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घायल छात्र मनीष मासे (14) की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस दुखद घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.
फिलहाल घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं. हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story