भारत
अचानक ठनका दुल्हन का माथा, दूल्हे की शक्ल नहीं आई पसंद, नहीं हुई शादी
jantaserishta.com
11 April 2024 8:14 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बाराती और घराती पक्ष के लोगों के बीच बवाल हो गया।
पटना: बिहार के पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखने के बाद शादी से इनकार कर दिया। इससे बाराती और घराती पक्ष के लोगों के बीच बवाल हो गया। दुल्हन ने दावा किया कि उसकी शादी किसी और से होने जा रही थी और वर पक्ष ने पूर्व में लड़का कोई और दिखाया था। यानी कि दूल्हे की शक्ल उस लड़के से नहीं मिलती है, जिसे उसे पहले दिखाया गया था। लड़की वालों ने शादी से इनकार करते हुए लड़के वालों से उपहार में दिए एक लाख रुपये लौटाने की बात कही। इसके बाद भारी बवाल मच गया। वर पक्ष के लोग आग बबूला हो गए और लड़की वालों को भगा दिया।
यह मामला पटना जिले के फतुहा का है। दुल्हन के परिवार वालों ने फतुहा पुलिस थाने में बुधवार को नामजद शिकायत दर्ज कराई। लड़की का परिवार दीदारगंज थाना इलाके के गुलमहिया बाग का रहने वाला है। उनका आरोप है कि अपनी बेटी की शादी फतुहा थाना इलाके के नोहटा निवासी स्व.झिम्मी यादव के बेटे राहुल के साथ तय की हुई। इस दौरान शादी के कारण उपहार स्वरूप एक लाख के गिफ्ट भी वर पक्ष को दिए गए थे।
जब कन्या पक्ष वाले लड़के को देखने गए तो वर पक्ष ने होने वाले दूल्हे राहुल के दूसरे भाई को दिखाकर उसके साथ शादी करने का दबाव बनाया। दुल्हन के मना करने पर वर पक्ष वाले मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित लड़की का कहना है कि उसे उस घर में शादी नहीं करनी है, उसके रुपये लौटाए जाएं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले को बातचीत से सुलझाने की भी कोशिश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





