भारत

अचानक कोरोना के बढ़े मामले, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, लॉकडाउन की होगी वापसी?

jantaserishta.com
18 Feb 2021 1:04 PM IST
अचानक कोरोना के बढ़े मामले, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, लॉकडाउन की होगी वापसी?
x
कई गतिविधियों पर रोक लगा दी है.

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक्शन में हैं. सीएम उद्धव ने आज यवतमाल, अमरावती और अकोला जिले के अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. इस बैठक से पहले डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, इसलिए हम कठोर कदम उठा सकते हैं.

लॉकडाउन के सवाल पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि हम चाहते हैं कि कोई कठोर कदम उठाने की जरूरत न पड़े, लेकिन लोग बेफ्रिक हो गए हैं और सावधानी नहीं बरत रहे हैं, ऐसे में अगर हमें कठोर कदम उठाने की जरूरत पड़ी तो हम पीछे नहीं हटेंगे. इस पर सरकार की ओर से आखिरी फैसला लिया जाएगा.
इस बीच अकोला जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कई गतिविधियों पर रोक लगा दी है. अब शादी समारोह में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं. इसके अलावा होटल और रेस्तरां में मास्क और सैनिटाइजर के उपयोग को अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही 5 से लेकर 9वीं क्लास के स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
इसके साथ ही कॉलेज को भी बंद कर दिया है. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. शादी समारोह रात 10 बजे तक खत्म करने का आदेश दिया गया है. शहर या ग्रामीण इलाके में एक साथ 5 लोग यात्रा नहीं कर सकते हैं.
अकोला जिला प्रशासन ने शादी, समारोह, फेस्टिवल, मीटिंग में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी है. प्रदर्शन और रैली पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story