
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-16 में बने कार मार्केट में एक कार में अचानक आग लग गई। देखते-देखते कार से आग की लपटें निकलने लगी। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया और आग पर काबू पाने में जुट गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के जान का नुकसान नहीं हुआ है।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग गाड़ी के ब्लोअर को ठीक करते वक्त शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। नोएडा के फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को को सेक्टर-16 कार मार्केट में खड़ी कार (यूपी 16 एडबल्यू 3240) में आग लगने की सूचना मिली। गाड़ी महिंद्रा की एक्सयूवी-500, डीजल थी।
फायर सर्विस यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गाड़ी पुरानी है और डीलर के पास बिकने के लिए खड़ी थी। इसके एसी के ब्लोअर में कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही थी। जिसको एक मैकेनिक बना रहा था।
अचानक शार्ट सर्किट होने की वजह से दिन में तकरीबन 12 बजे के आसपास गाड़ी में आग लग गई। डैशबोर्ड के पास आग लगते ही पूरी गाड़ी लपटों की चपेट में आ गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






