भारत

पुलिस स्टेशन में अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, चलानी पड़ी गोली

jantaserishta.com
23 Nov 2026 5:31 PM IST
पुलिस स्टेशन में अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, चलानी पड़ी गोली
x
तीन की हालत गंभीर.
नई दिल्ली: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे नबील (25 वर्षीय ) ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. उसे अपनी मां और बहन से जुड़े पारिवारिक विवाद की शिकायत के सिलसिले में थाने बुलाया गया था. हमले के बाद पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है.
पुलिस के मुताबिक, थाने में पूछताछ के दौरान नबील ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी घायल पुलिसकर्मियों को पहले संजीवन अस्पताल ले जाया गया. इनमें से तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो घायल पुलिसकर्मियों का संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
हमले के बाद आरोपी जामा मस्जिद थाने से फरार हो गया. भागने के लिए उसने एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया. इसके बाद सेंट्रल जिले की ऑपरेशंस यूनिट की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे चितली कबर इलाके में ट्रैक किया.
पुलिस टीम ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. इसके बाद पुलिस टीम ने खतरे को रोकने और आरोपी को काबू में करने के लिए फायरिंग की. इस फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story