भारत

अचानक धमाका: दो महिलाओं की मौत, 2 घायल, अफरातफरी का माहौल

jantaserishta.com
18 Jan 2023 3:34 PM IST
अचानक धमाका: दो महिलाओं की मौत, 2 घायल, अफरातफरी का माहौल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें VIDEO.
रत्नागिरी: रत्नागिरी स्थित शेट्ये नगर में बुधवार तड़के एक घर में अचानक धमाका हो गया. इस धमाके में 2 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं. उसका इलाज जिला सरकारी अस्पताल में चल रहा है. इस हादसे में दर्दनाक बात यह है कि विस्फोट के बाद 2 महिलाएं स्लैब के नीचे दब गईं, उन्हें स्लैब के नीचे से बाहर नहीं निकाला जा सका तो क्रेन बुलाई गई. क्रेन की मदद से दो घंटे तक रेस्क्यू का काम शुरू हुआ. लेकिन देर हो जाने से स्लैब के नीचे फंसी दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया.
जानकारी मिली कि शेट्ये नगर के एक रिक्शा चालक अशफाक काजी बुधवार को रोज की तरह जल्दी उठे. फिर उन्होंने घर की बत्ती जलाई. इसी दौरान अचानक घर में जोरदार ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि घर की छत ढह गई, जबकि आसपास के घरों के दरवाजे और शीशे भी टूट गए. देखें Video:-
इस हादसे में चार लोग घायल हो गए. इसी बीच, 2 महिलाएं स्लैब के नीचे दब गईं. इन महिलाओं को बचाने के लिए क्रेन से दो घंटे तक प्रयास किया गया. लेकिन मलबे में दबी महिलाओं की मौत हो गई. अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, धमाके में मरने वाली महिलाओं के नाम कनीज काजी और नुरुनिसा अलजी हैं.
अनुमान लगाया जा रहा है कि यह विस्फोट प्राथमिक गैस रिसाव के कारण हुआ, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्फोट का कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story