भारत

शराब पीने के बाद तीन दोस्तों की अचानक मौत, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
3 March 2022 7:10 PM IST
शराब पीने के बाद तीन दोस्तों की अचानक मौत, इलाके में फैली सनसनी
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब पीने के बाद तीन दोस्तों की अचानक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवकों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमलापुर निवासी जितेंद्र सिंह (50) व मोनू (26) के यहां उनके दोस्त कन्नौज के छिबरामऊ निवासी ओमवीर आए थे। इस पर तीनों ने क्षेत्र के भरतापुर चौराहे स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके से शराब के पौवे मंगवाए।
इसके बाद गांव में ही आलू भूनकर तीनों ने शराब पी। इसके कुछ देर बाद ही तीनों की हालत बिगड़ गई। परिजन तीनों को सीएमचसी मोहम्मदाबाद ले गए। वहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन तीनों के शव लेकर गांव चले गए। सूचना पर छिबरामऊ से ओमवीर के परिजन पहुंच गए। वह भी ओमवीर का शव लेकर चले गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story