भारत
Mahindra Thar का ऐसा क्रेज...शख्स को जाना पड़ा जेल, ऐसा क्या गलत काम किया?
jantaserishta.com
4 March 2024 10:22 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
किसी तरह पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में फ्रॉड और धोखाधड़ी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसके बारे में जानने के बाद अब गाड़ी शोरूम के कर्मचारी किसी को भी टेस्ट ड्राइव देने से पहले कई बार सोचेंगे. घटना नोएडा के सेक्टर 63 की है. यहां एक शोरूम में महिंद्रा थार लेने आया शख्स टेस्ट ड्राइव के नाम पर गाड़ी लेकर फरार हो गया. हालांकि, बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने मुताबिक नोएडा के सेक्टर 63 में महिंद्रा थार गाड़ी का एक शोरूम है. इस शोरूम पर मोहित चावला नाम का आरोपी थार गाड़ी खरीदने के लिए पहुंचा. शोरूम में मौजूद कर्मचारियों से मोहित ने महिंद्रा थार दिखाने के लिए कहा. जब उसे गाड़ी दिखाई गई तो उसने टेस्ट ड्राइव लेने की इच्छा जाहिर की. कर्मचारी टेस्ट ड्राइव के लिए तैयार हो गए.
काफी समय तक जब टेस्ट ड्राइव के लिए गया मोहित चावला वापस नहीं लौटा तो शोरूम वालों ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की. जब काफी देर होने के बाद भी मोहित चावला से संपर्क नहीं हो सका तो शोरूम के कर्मचारियों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मोहित चावला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अगले ही दिन सेक्टर 63 से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने महिंद्रा थार गाड़ी भी बरामद कर ली. पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहित चावला पहले भी इस तरह के मामलों में दिल्ली और नोएडा में गिरफ्तार हो चुका है.
Tagsनोएडाफ्रॉडधोखाधड़ीनोएडा न्यूज़नोएडा पुलिससेक्टर 63महिंद्रा थारNoidaFraudNoida NewsNoida PoliceSector 63Mahindra Thar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





