भारत

Police के साथ ऐसा सलूक...आरोपी को फिल्मी स्टाइल में छुड़ाने की कोशिश

jantaserishta.com
2 Jun 2025 8:07 AM IST
Police के साथ ऐसा सलूक...आरोपी को फिल्मी स्टाइल में छुड़ाने की कोशिश
x
वीडियो सामने आया.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में वांछित आरोपी को पकड़ कर थाने ले जा रही पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया. इस दौरान बदमाशों ने हेड कांस्टेबल के साथ धक्का-मुक्की करते हुए वर्दी तक फाड़ दी. यहीं नहीं पुलिस के प्राइवेट वाहन में तोड़फोड़ कर आरोपी को फिल्मी स्टाइल में छुड़ाने का भी प्रयास किया लेकिन हेड कांस्टेबल की सूझबूझ से वांछित आरोपी भाग नहीं पाया. साथ ही पुलिस द्वारा हमला करने वाले दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
घटना विद्याधर नगर इलाके की है, जहां रविवार शाम करीब 4 बजे श्यामनगर थाना पुलिस एक प्रकरण में वांछित गौरव राय को किशनबाग से हिरासत में लेकर लौट रही थी. तभी मीनार मस्जिद के आगे 2 बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगा पुलिस की प्राइवेट कार को घेर लिया. पहले पुलिसकर्मी से झड़प हुई और फिर गाड़ी के कांच तोड़ दिए. इसके बाद हेड कांस्टेबल शहजाद अली पर हमला करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी.
घटनाक्रम को देखते हुए मौके पर भीड़ जमा हो गई और आरोपी को छोड़ने का दबाव बनाती रही, लेकिन कार के अंदर मौजूद चालक ने समझदारी से काम लिया. इतने में पुलिस की चेतक मौके पर पहुंची और लोगों को तीतर-बीतर कर भीड़ में से आरोपी को पकड़ थाने ले गई.
वहीं, पुलिस ने हेड कांस्टेबल के साथ धक्का-मुक्की करने और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने के मामले में विजय कुमार राय व राहुल राय को पकड़ लिया. आरोपी विजय ने गाड़ी का शीशा, बोनट और फाटक को हेलमेट व लातों से तोड़ा. साथ ही पुलिसकर्मी शहजाद की वर्दी फाड़ी और धक्का-मुक्की की. अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story