
x
ऊंची कीमतों पर बेचा जा रह था.
जुबली हिल्स: हैदराबाद के जुबली हिल्स से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अधिकारियों ने ऐसी आइसक्रीम जब्त की है जिसमें व्हिस्की (शराब) मिली हुई थी और ये बच्चों को बेची जा रही थी.
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जुबली हिल्स में एक पार्लर से ये नशे वाली 11.5 किलोग्राम व्हिस्की युक्त आइसक्रीम जब्त की है. पकड़े गए आइसक्रीम में प्रति किलोग्राम 100 मिलीलीटर व्हिस्की मिलाई गई थी और इसे ऊंची कीमतों पर बेचा जा रह था.
छापेमारी का नेतृत्व करने वाले अधिकारी प्रदीप राव ने बताया कि अल्कोहल युक्त ऐसे 23 आइसक्रीम के डब्बों को जब्त किया गया है जो शख्स बेच रहा था. अधिकारियों ने इस मामले में दयाकर रेड्डी, शोभन और व्हिस्की युक्त आइसक्रीम के उत्पादन और बिक्री में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि आइसक्रीम पार्लर का संचालन शरथ चंद्र रेड्डी द्वारा किया जा रहा था.
अधिकारियों को जांच में ये भी पता चला कि नशे वाले इस आइक्रीम का विज्ञापन बच्चों और युवाओं सहित ग्राहकों को लुभाने के लिए फेसबुक पर किया जा रहा था. इस आइसक्रीम का सेवन करने वाले ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी कि इसमें शराब मिली हुई हैं. उत्पाद शुल्क विभाग ने ऐसे उत्पादों के निर्माण और वितरण में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
अधिकारियों ने लोगों को भी सलाह दी है कि अपने बच्चों को आइसक्रीम पार्लर से आइमक्रीम दिलाने से पहले उसकी जांच पड़ताल करे लें कि उसमें क्या-क्या मिला हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





