
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
हैरतअंगेज कारनामा देखने को मिला है.
लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा में ATM चोरों का हैरतअंगेज कारनामा देखने को मिला है. चोरों ने 17-18 अक्टूबर की रात करीब 2:30 बजे लोहरदगा शहर के ब्लॉक मोड़ में एक्सिस बैंक के एटीएम केबिन में घुसकर CCTV कैमरे पर गोबर पोत दिया. इसके बाद एटीएम तोड़कर पैसे चुराने की कोशिश की. हालांकि, चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके. लेकिन पकड़े जाने के डर से सीसीटीवी पर गोबर पोतने का कारनामा सबको हैरान कर रहा है.
बता दें, इन दिनों लोहरदगा में चोरी की वारदातें काफी बढ़ गई हैं. लोहरदगा पुलिस ने कुछ अपराधियों को सीसीटीवी की मदद से पकड़ा भी है. इसलिए वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी को ही ढंकने का जुगाड़ लगाया और इसके लिए गोबर का इस्तेमाल किया.
मामले की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि चोरों ने अपनी पहचान और कारनामा छिपाने के लिए सीसीटीवी पर गोबर से पोत दिया. एटीएम को भी क्षति ग्रस्त किया है. पुलिस एटीएम ऑपरेटर से पूरी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करेगी.
जिस ATM में चोरी का प्रयास किया गया वह हाईवे के किनारे है. उसके आसपास कई सरकारी दफ्तर भी हैं. एटीएम उसी बिल्डिंग में है जहां बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी का कार्यालय है. चोरों का दुस्साहस और कारनामा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोहरदगा पुलिस चोरी की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर आम लोगों और खासकर व्यवसायियों से अपनी दुकानों प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाने की अपील कर रही है. अब चोर सीसीटीवी की भी काट इस तरह ढूंढ रहे हैं. जैसे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हों कि तू डाल-डाल मैं पात-पात.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





