भारत
बच्ची के साथ ऐसी ज्यादती, पति-पत्नी ने बुरी तरह पीटा, बांधकर उल्टा लटकाया
jantaserishta.com
21 March 2024 10:13 AM IST

x
पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक डेकेयर सेंटर में मासूम बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. यहां तीन साल की बच्ची के साथ डेकेयर सेंटर चलाने वाले कपल और एक महिला ने बुरी तरह मारपीट की. इसके बाद बच्चों को बांधकर उल्टा लटका दिया. मौके पर मौजूद एक महिला ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि यह मामला डोंबिवली में डेकेयर सेंटर का है. यहां एक कपल और एक महिला डे-केयर सेंटर चला रहे थे. पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद कपल और एक अन्य महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया.
इस पूरे मामले में पुलिस ने जो केस दर्ज किया, उसमें कहा गया कि डेकेयर सेंटर में आरोपियों ने सजा के तौर पर बच्चों को बांध दिया और उन्हें उल्टा लटका दिया. आरोपियों ने तीन साल की बच्ची को बुरी तरह पीटा था. इस पूरी घटना का वीडियो एक महिला कर्मचारी ने बना लिया था. महिला ने बच्चों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर विरोध दर्ज कराया था. इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





