भारत

एंबुलेंस में हुआ ऐसा धमाका...वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

jantaserishta.com
14 Nov 2024 10:27 AM IST
एंबुलेंस में हुआ ऐसा धमाका...वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
x
देखें भयानक वीडियो.
मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव में एक सड़क चलती एंबुलेंस में जोरदार धमाका हो गया। इस एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला और उसका परिवार भी था। हालांकि अच्छी बात यह रही है कि हादसे में सभी सुरक्षित बच गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि चलती हुई एंबुलेंस में आग लग जाती है। इसके कुछ ही देर के बाद तेज धमाका होता है और आग की लपटें चारों तरफ बिखरती दिखाई दे रही हैं। विस्फोट में एंबुलेंस के चीथड़े उड़ गए।
एंबुलेंस में धमाका इतना तेज था कि इसके असर से आसपास के घरों की खिड़कियां तक टूट गईं। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह घटना जलगांव के दादावाड़ी इलाके के नेशनल हाइवे पर हुई। यह एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर एर्डेनॉल सरकारी स्कूल से जलगांव के जिला अस्पताल जा रही थी। एंबुलेंस ड्राइवर ने अचानक देखा कि इंजन से धुआं निकल रहा है।
इसके बाद वह खुद बाहर निकल गया और उसमें बैठे अन्य लोगों को भी भागने को कहा। इसके बाद ड्राइवर ने आसपास जा रहे पैसेंजर्स को भी आगाह किया। इसके कुछ ही मिनट के बाद एंबुलेंस में आग लग गई। फैलते-फैलते आग एंबुलेंस के ऑक्सीजन टैंक तक पहुंच गई और अचानक काफी तेज धमाका हुआ। वीडियो में भी धमाके की तेज आवाज सुनाई दे रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story