
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में महिला पुलिस थाने में दो जोड़ों की शादी 7 साल बाद दोबारा धूमधाम से की गई. थाने के बाहर बैंड बाजों के साथ नाचते हुए बाराती आए तो अंदर दुल्हनों के साथ पुलिसकर्मी घराती बने. मामला है दईजर पुलिस थाने का, जहां बारातियों का पुलिसकर्मियों ने फूल-माला से स्वागत किया. दूल्हों ने दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए. वहीं, पुलिसकर्मियों ने दुल्हनों का कन्यादान किया. इस अनूठी शादी में दोनों जोड़ों के बच्चे भी शामिल हुए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





