भारत
बच्चे का वायरल हुआ ऐसा वीडियो, बड़े पुलिस अफसर भी हुए हैरान, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
11 Aug 2023 4:30 PM IST

x
DEMO PIC
बिजली के खंभे से बांधकर प्रताड़ित किया गया.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जहां चोरी के आरोप में एक नाबालिग बच्चे को ग्रामीणों ने बिजली के खंभे से बांधकर प्रताड़ित किया गया. जैसे ही यह वीडियो ASP के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत ही थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए. यह वीडियो 29 जुलाई के आसपास का बताया जा रहा है. जो गुरुवार को वायरल हुआ.
यह घटना नरैनी कोतवाली के खलारी गांव की है, पुलिस ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने नाबालिग को इसलिए बांधा था कि कहीं वो भाग न जाए. उसने टावर की केबल काटकर चोरी की थी. वायल वीडियो में ग्रामीणों की आवाजें सुनाई दे रही हैं जिसमें वो नाबालिग से उसका और उसके पिता का नाम पूछ रहे हैं. बच्चा काफी सहमा हुआ लग रहा है. इस दौरान उसने खुद को छुड़ाने की भी अपील की लेकिन गांव वालों उसे नहीं छोड़ा.
पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. नाबालिग के पिता और उससे भी पूछताछ की गई है. ग्रामिणों से उस पर चोरी करने का आरोप लगाया है.
इस मामले पर ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है. नरैनी थाना के SHO को जांच के लिए भेजा गया है, इसमें अभी तक जो जानकारी मिली है कि एक बच्चे ने चोरी की थी. गांव वालों ने उसे पकड़ कर बांध दिया था. इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है. जांच के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





