भारत

सड़क पर दिखा ऐसा भयानक नजारा, देखकर डर गए लोग

jantaserishta.com
23 Nov 2024 11:10 AM IST
सड़क पर दिखा ऐसा भयानक नजारा, देखकर डर गए लोग
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक कार सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इतना ही नहीं, कार चालक स्कूटी को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया. इस हादसे में 2 युवक घायल हो गए.
ये घटना लखनऊ के पीजीआई स्थित किसान पथ पर हुई. जहां एक कार तेजी से चली आ रही थी. तभी उसने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, स्कूटी पर 2 युवक सवार थे, दोनों को हादसे में चोटें आई हैं.
हादसे के दौरान स्कूटी कार के बोनट के नीचे फंस गई और फ्लाईओवर पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटती चली गई. इस दौरान स्कूटी से चिंगारी निकलती हुई साफ तौर पर देखी जा सकती हैं. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहगीरों ने कार चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने कार की रफ्तार धीमी करने की बजाय और तेज कर दी. वह स्कूटी को घसीटता हुआ ले गया. हालांकि राहगीरों ने पीछा कर कार सवार को पकड़ लिया, और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी.
पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही प्रयागराज निवासी कार चालक चंद्र प्रकाश को पीजीआई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story