
x
बड़ी खबर
भिंड। नए साल के शुरू होते ही घना कोहरा और धुंध भी बढने लगी है। कई इलाकों में तो कोहरा की चादर ऐसी देखने को मिली की 50 फीट दूर का दिखाई नहीं दिया। जिसके चलते कई जगह सड़क हादसे भी हुई। मध्य प्रदेश के भिंड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है। जहां कोहरे के चलते हाइवे पर पड़ा शव लोगों को दिखा नहीं और उस पर से गाड़ियां निकालते हुए ले गए। आलम यह था कि शव के ऊपर से वाहन गुजरने से शव पिचक कर रोड से चिपक गया। हडि्डयां तक चूर-चूर हो चुकी थीं। दरअसल, यह भायावह मंजर आगरा-दिल्ली हाईवे का है। जहां भिंड से गुजरने वाले हाइवे पर एक युवक की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वह रविवार रात से सोमवार सुबह तक सड़क पर पड़ा रहा। सुबह घना कोहरा होने के कारण किसी को यह शव नहीं दिखाई दिया।
जिसके चलते गाड़ियां शव को कुचलते हुए निकलती रहीं। जब कोहरा छटा तो लोगों ने देखा कि हाइवे पर कुछ पड़ा है। जब पास जाकर देखा तो वह युवक की लाश थी। इसके बाद पुलिस को सूचित कर बुलाया गया। खबर लगते ही जब तक पुलिस पहुंची, तब तक हडि्डयां और मांस रोड पर पापड़ की तरह चिपक गए थे। शव के चीथड़े 100 मीटर दूर तक बिखरे थे। आलम यह था कि पुलिस को शव के टुकड़ों को फावड़े से खुरचना पड़ा। तब कहीं जाकर हडि्डयों और मांस के लोथड़ों को पॉलिथीन में जमा किया। इसके बाद इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हडि्डयां तक चूर-चूर हो चुकी थीं। अभी तक किसी को यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक की मौत आखिर कैसे हुई। किसी ने उसे टक्कर मारी है या फिर वह खुद शराब के नशे में आकर टकराया है।
ये किसी को नहीं पता है। युवक हाइवे पर क्या कर रहा था, इसकी जानकारी भी नहीं है। हालांकि सड़क पर मिले ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान गौरव चरन नरवारिया (30) के रूप में हुई। जो कि मूल रूप से भिंड का रहने वाला है। पुलिस मृतक के परिजन से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि दुर्घटना रात में हुई होगी। ये गंभीर हादसा कैसे हुआ किसी को नहीं पता, युवक यहां पर क्या कर रहा था, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का मानना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है। अंधेरा और कोहरा होने के कारण वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। सुबह एक राहगीर ने शव के पास पड़ी जैकेट की तलाशी ली। इसमें से ड्राइविंग लाइसेंस और आधारकार्ड मिला था। इसी आधार पर उसकी शिनाख्त गौरव चरन नरवारिया (30) निवासी गोविंद नगर, भिंड के रूप में हुई।
Next Story