भारत

दिखा कुछ ऐसा नजारा...दंग रह गई पुलिस, तत्काल पहुंची

jantaserishta.com
15 April 2025 6:00 PM IST
दिखा कुछ ऐसा नजारा...दंग रह गई पुलिस, तत्काल पहुंची
x
भू-समाधि लेने की कोशिश.
देवरिया: देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील के पतलापुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दंपति ने सरकारी जमीन पर कब्जा न मिलने पर भू-समाधि लेने का प्रयास किया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजस्व और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को गड्ढे से बाहर निकाला.
पीड़िता गुच्ची देवी का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चार लोगों को सरकारी जमीन का पट्टा दिया था, जिसमें तीन पट्टीदारों ने कब्जा कर लिया है, लेकिन उन्हें कब्जा नहीं करने दिया जा रहा है. गुच्ची देवी का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुकी हैं, यहां तक कि डीएम से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अंत में थक-हार कर वह भू-समाधि लेने पर मजबूर हुईं.
मौके पर पहुंची एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि महिला गाटा संख्या 28 और 45 पर कब्जा चाहती थीं, जो कि नवीन परती श्रेणी में दर्ज सरकारी भूमि है. वहीं महिला का असली गाटा संख्या 26 है, जिस पर पहले से उनका एक मंजिला मकान भी बना हुआ है.
इस घटना पर एसडीएम ने बताया कि महिला के जिन लोगों पर कब्जे का आरोप है, उनके खिलाफ कोर्ट में बेदखली की कार्रवाई पहले से चल रही है. फिलहाल महिला को समझा दिया गया है और गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null