भारत

हाथी का 'तांडव', कॉलोनी में दिखा ऐसा मंजर...

jantaserishta.com
5 Dec 2025 11:02 AM IST
हाथी का तांडव, कॉलोनी में दिखा ऐसा मंजर...
x
वीडियो सामने आया.
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र स्थित जगजीतपुर कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब जंगल से भटककर तीन हाथी अचानक आबादी वाले क्षेत्र में आ पहुंचे. सुबह का समय था और अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे. ऐसे में हाथियों का अचानक कॉलोनी में दाखिल होना लोगों के लिए किसी खतरे से कम नहीं था. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो हाथियों के अचानक प्रवेश और तोड़फोड़ की पुष्टि करता है.
कॉलोनी के आसपास जंगल का इलाका होने के कारण जंगली जानवर अक्सर दिखाई देते हैं, लेकिन तीन हाथियों का गली में पहुंच जाना असामान्य था. बताया गया कि हाथियों का यह झुंड धीरे-धीरे कॉलोनी की सड़क से गुजर रहा था, तभी कुत्ते भौंकने लगे, जिससे एक हाथी घबरा गया. घबराया हुआ हाथी दौड़ता हुआ एक संकरी गली में घुस गया. गली में खड़ी कार से हाथी की जोरदार टक्कर हुई, जिससे गाड़ी का बंपर और साइड बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई.
कार का सेंट्रल लॉक सिस्टम सक्रिय होते ही हॉर्न बजने लगा, जिससे कुछ पल के लिए स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. लेकिन हाथी ने खुद को संभालते हुए कार पर और हमला करने की बजाय गली से बाहर निकल जाना ही बेहतर समझा और शांत स्वभाव से आगे बढ़ गया. इसके बाद तीनों हाथी कॉलोनी से निकलकर जंगल की ओर लौट गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story