भारत

एक सजा ऐसी भी! दुकानदारों को हाथ उठाकर पूरे बाजार घुमाया गया, देखें वीडियो

jantaserishta.com
18 May 2021 4:37 PM IST
एक सजा ऐसी भी! दुकानदारों को हाथ उठाकर पूरे बाजार घुमाया गया, देखें वीडियो
x
कई दुकानों को सील भी कर दिया गया है.

कैमूरः मोहनिया के किराना दुकानदार मंगलवार को बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. हड़ताल की वजह पूछे जाने पर दुकानदारों ने कहा कि लॉकडाउन का पालन कराने के नाम पर मोहनिया डीसीएलआर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं. दुकानों को समय से पहले बंद कराया जा रहा है और और कई दुकानों को सील भी कर दिया गया है.

माफी मांगने के बाद दुकान खोलने की चेतावनी
कुछ अन्य किराना दुकानदारों ने कहा कि आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जा रहा है. सजा देने के नाम पर उन्हें हाथ ऊपर करके पैदल घुमाया जाता है. कान पकड़ कर उठक बैठक कराई जाती है और पीटा भी जाता है. यह अन्याय है, जब तक डीसीएलआर इसके खिलाफ माफी नहीं मांगेंगे तब तक मोहनिया में कल से एक भी किराना दुकान नहीं खुलेगी.
दुर्गावती के प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया सोमवार को मोहनिया के किराना दुकानदार कोविड-19 को ध्यान में रखकर अपनी दुकान खोले हुए थे. डीसीएलआर सोमवार सुबह नौ बजे पहुंचकर दुकानदारों को उनके दुकान से निकालकर कान पकड़कर उठक बैठक कराने लगे. साथ ही आतंकवादियों की तरह हाथ उठाकर पूरे बाजार में घुमाया.
सभी किराना व्यवसायियों ने नाराज होकर यह फैसला लिया है कि अब जब तक अनुमंडल प्रशासन और डीसीएलआर माफी नहीं मागते हैं तब तक सभी किराना की दुकाने बंद रहेंगी. मोबाइल के माध्यम से डीएम, एसपी और जिले के सभी उच्च पदाधिकारियों को इसका ज्ञापन सौंपे जाने की बात कही गई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story