भारत

ऐसा चमत्कार...लोगों ने बच्चे को किया कैच...पिता ने उठाया था खौफनाक कदम

jantaserishta.com
8 Sept 2024 3:27 PM IST
ऐसा चमत्कार...लोगों ने बच्चे को किया कैच...पिता ने उठाया था खौफनाक कदम
x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस पहुंची.
नई दिल्ली: 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय'। कबीर दोहावली का ये महत्‍वपूर्ण दोहा रविवार को यूपी के देवरिया में चरितार्थ हो गया। भोर होते ही यहां के महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एक अजीबोगरीब घटना हुई। एक पिता ने अपने मासूम बेटे को सर्जिकल वार्ड की खिड़की से नीचे फेंक दिया। संयोग ठीक था कि उसी समय नीचे से गुजर रहे हैं लोगों ने बच्चे को कैच कर लिया जिससे उसकी जान बच गई। जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज में पुलिस पहुंच गई। पिता को हिरासत लेकर कोतवाली चली गई। बाद में परिजनों की मनुहार पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बच्चे का पिता नशे का आदी बताया जा रहा है।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सुपारी निवासी शख्‍स का 5 साल का बेटा सर्जिकल वार्ड में 4 सितंबर से भर्ती है। बच्चे का हर्निया का ऑपरेशन हुआ है। माता-पिता दोनों उसकी सेवा में मेडिकल कॉलेज में ही साथ में रहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की भोर में करीब 4:30 बजे लकी को उसका पिता पेशाब कराने के बहाने ले गया और सर्जिकल वार्ड की खिड़की से लटका कर फेंकने की बात कहने लगा। नीचे से किसी रोगी के परिजन ने यह देख लिया। उसके बुलाने पर चार-पांच लोग नीचे इकट्ठा हो गए। इधर, खिड़की से लटकाए गए बच्चे को उसके पिता ने छोड़ दिया।
संयोग ठीक था कि नीचे यह घटनाक्रम देख रहे लोगों ने बच्चों को कैच कर लिया। जिससे उसकी जान बच गई। मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। बाद में परिजनों ने मनुहार कर उसे पुलिस की हिरासत से छुड़ाया। बच्चा अभी भी मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती है। उसकी देखरेख मां कर रही है। घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story