भारत

इतनी मजाल: डीजीपी का ही बना दिया गया फेक फेसबुक अकाउंट, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर की गई ये मांग

jantaserishta.com
19 May 2021 11:26 AM IST
इतनी मजाल: डीजीपी का ही बना दिया गया फेक फेसबुक अकाउंट, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर की गई ये मांग
x

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर आजकल कई लोगों के नाम से फेक अकाउंट बनाए जा रहे हैं. साइबर अपराधी इन अकाउंट्स को बनाते हैं और फिर लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर उनसे पैसे मांगते हैं. अभी तक तो फेक अकाउंट आम लोगों के ही बनाए जाते थे. लेकिन अब इन साइबर अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया कि झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया है और दर्जनों लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं.

साइबर अपराधियों ने झारखंड पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी नीरज सिन्हा के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पैसे की मांग की है. फर्जी प्रोफाइल से डीजीपी के परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई थी. फर्जी प्रोफाइल बनाने के लिए उनकी असल प्रोफाइल के तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था. मामला सामने आने के बाद डीजीपी ने अपने परिचितों से इससे सावधान रहने की अपील की है.
साइबर अपराधियों ने अब तक कई आईपीएस और पुलिस अधिकारियों के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाए हैं. साइबर अपराधियों ने सीआईडी एडीजी अनिल पाल्टा के एनजीओ प्रभारी अमरेंद्र कुमार वर्मा, डीएसपी मो. नेहाल, डीएसपी कमल किशोर, झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर और वर्तमान में ईडी में प्रतिनियुक्त अनिल सिंह के फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर पैसे की मांग की गई थी.
इससे पहले साइबर अपराधियों ने कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह की तस्वीरों का इस्तेमाल कर दो अलग अलग प्रोफाइल बनाए थे. इसके बाद डीआईजी कोल्हान ने फेसबुक पोस्ट लिखकर खुद इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी तस्वीरें चुराकर फर्जी प्रोफाइल बनायी गई है. लेकिन अब तक किसी भी मामले में एक भी साइबर अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई.
लॉकडाउन के बाद फेसबुक के जरिए ठगी का ट्रेंड काफी बढ़ा है. साइबर अपराधी फेसबुक की असल प्रोफाइल की तस्वीरें इस्तेमाल कर हूबहू नई प्रोफाइल बनाते हैं. इसके बाद संबंधित व्यक्ति के फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है. फेसबुक फ्रेंड बनने के बाद अस्पताल में इमरजेंसी की बात कह 10 से 20 हजार रुपये की मांग मोबाइल एप के जरिए की जाती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story