भारत

नेता के घर मिली ऐसी खतरनाक चीज...अफसरों के छूटे पसीने, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
29 Nov 2024 5:56 PM IST
नेता के घर मिली ऐसी खतरनाक चीज...अफसरों के छूटे पसीने, मचा हड़कंप
x
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता फ्रांसिस एक्का के घर से एक खतरनाक और बहुमूल्य परमाणु रसायन 'कैलिफोर्नियम' बरामद किया गया है। इस रसायन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 17 करोड़ रुपये प्रति ग्राम बताई जा रही है। इसे मुख्यतः परमाणु संयंत्रों में उपयोग किया जाता है।

एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की संयुक्त कार्रवाई में यह रसायन नेता के घर से बरामद हुआ। इसके साथ ही, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के कुछ गोपनीय दस्तावेज भी पाए गए। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई बड़ी साजिश तो नहीं रची जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार, फ्रांसिस एक्का की नजदीकी नेपाल से थी और हाल के दिनों में उनकी जीवनशैली में काफी बदलाव देखा गया था। पड़ोसियों का कहना है कि उनके रहन-सहन और व्यवहार में अचानक आए बदलाव ने संदेह पैदा किया लेकिन उनकी राजनीतिक ताकत के चलते किसी ने सवाल उठाने की हिम्मत नहीं की। नेता को फिलहाल मिरिक थाने में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या वे किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा थे।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व वायुसेना अधिकारी आरके दास ने कहा, "कैलिफोर्नियम बेहद संवेदनशील और खतरनाक रसायन है। यह एक आम व्यक्ति के घर में कैसे पहुंचा, यह बड़ा सवाल है। इस मामले से सुरक्षा में गंभीर चूक का संकेत मिलता है।"
इस घटना ने राजनीतिक विवाद को भी जन्म दिया है। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा, "तृणमूल के असामाजिक तत्वों के संगठनों से संबंध होने के सबूत पहले भी मिले हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पार्टी के भीतर कुछ बड़ा गलत हो रहा है।" फिलहाल इस मामले ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी संवेदनशील सामग्री नेता के घर कैसे पहुंची और इसके पीछे क्या मंशा थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story