भारत
ऐसा खतरनाक झगड़ा...पूर्व किरायेदार ने ये क्या कर दिया...
jantaserishta.com
2 Aug 2025 5:02 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार रात एक परफ्यूम की दुकान के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना में 32 साल का फुरकान नामक दुकानदार घायल हो गया है. पुलिस के अनुसार, फुरकान को पैर में गोली लगी है और उन्हें तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई, जब निजामुद्दीन पुलिस थाने में फायरिंग की PCR कॉल 10:08 बजे प्राप्त हुई. फुरकान, उनके दो भाई वसीम (33) और अब्दुल खालिद (30) ‘किबला परफ्यूम्स’ नाम की दुकान चलाते हैं, जहां यह वारदात हुई.
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, पूर्व किरायेदार एहसान, जो कुछ समय पहले तक इसी दुकान में किराए पर था, अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर आया और वसीम से बहस करने लगा. देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों में से एक ने हथियार निकालकर तीन राउंड फायरिंग कर दी. इसमें फुरकान को गोली लगी, जबकि अन्य दोनों भाई बाल-बाल बच गए.
घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और वहां से तीन खाली कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि एहसान को हाल ही में दुकान खाली करने के लिए कहा गया था, जिसे उसने 15 दिन पहले खाली कर दिया था. पुलिस को संदेह है कि गोलीबारी इसी पुराने विवाद से जुड़ी हुई है.
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





