भारत

कवच तकनीक का सफल परीक्षण: भारतीय रेलवे के लिए ऐतिहासिक दिन, 380 मीटर पहले लगा ट्रेन का ब्रेक

jantaserishta.com
4 March 2022 1:18 PM IST
कवच तकनीक का सफल परीक्षण: भारतीय रेलवे के लिए ऐतिहासिक दिन, 380 मीटर पहले लगा ट्रेन का ब्रेक
x
देखें वीडियो।

Railway Kavach Technique: भारतीय रेलवे के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन रहा. रेलवे ने कवच तकनीक का सफल परीक्षण किया. दो ट्रेनों को आमने-सामने चलाया गया, जिसमें एक ट्रेन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे, तो दूसरी ट्रेन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस परीक्षण के कई वीडियोज ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं.

रेलवे का कवच तकनीक का परीक्षण सफल रहा. जिस ट्रेन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सवार थे, वह ट्रेन सामने से आ रही ट्रेन से 380 मीटर पहले ही रुक गई. कवच तकनीक की वजह से ही ट्रेन में अपने आप ब्रेक लग गए. रेल मंत्री द्वारा एक मिनट का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें लोकोपायलट वाले केबिन में रेल मंत्री समेत अन्य अधिकारी दिखाई दे रहे हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ''रियर-एंड टक्कर परीक्षण सफल रहा है. कवच ने अन्य लोको से 380 मीटर पहले सामने वाले लोको को स्वचालित रूप से रोक दिया.''


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story