भारत
सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से अखिलेश का सफल रेस्क्यू, परिजनों ने जताया आभार
jantaserishta.com
22 March 2024 3:26 PM IST

x
लखनऊ: मेघालय में अपहृत लखनऊ निवासी मैकेनिक और सुपरवाइजर अखिलेश सिंह चौहान को सकुशल मुक्त करा लिया गया है। इसके बाद अखिलेश की पत्नी शीला सिंह चौहान और पुत्र सूरज चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करके आभार जताया।
मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। बता दें कि लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित बेनीगंज के निवासी अखिलेश सिंह चौहान मेघालय के साउथ गारो हिल्स में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं। अपराधियों ने उनका अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी।
मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार शाम मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात की और अखिलेश को मुक्त कराने का आग्रह किया।
सीएम योगी की तत्परता के बाद हरकत में आई मेघालय पुलिस ने दक्षिण गारो हिल्स (बाघमारा) जिले के जंगल से अखिलेश को सकुशल बरामद करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपहरणकर्ता पुल निर्माण कंपनी से अखिलेश की रिहाई के बदले 50 लाख रुपए वसूलना चाहते थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





