भारत

8 साल बाद मिली सफलता, ये था पूरा गंभीर मामला

jantaserishta.com
9 May 2025 9:00 AM IST
8 साल बाद मिली सफलता, ये था पूरा गंभीर मामला
x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की के अपहरण, बलात्कार और जबरन शादी के गंभीर मामले में फरार चल रही 28 साल की महिला आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह महिला 2017 में हुई घटना के बाद से फरार थी और उसे जुलाई 2019 में द्वारका की POCSO कोर्ट ने घोषित अपराधी घोषित किया था. आरोपी को बुधवार को उत्तर प्रदेश के संभल जिले स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर 2017 को दिल्ली के भरतलाल इलाके से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा किया गया था. यह महिला, उसका पति किशन पाल और साथी दिनेश मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. अगले दिन लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
जांच में सामने आया कि नाबालिग को उत्तर प्रदेश के एक गांव में बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ बलात्कार किया गया और जबरन शादी भी करवाई गई. किशन और दिनेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन महिला तब से फरार थी.
7 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव में छापा मारा. आरोपी महिला भागने की कोशिश में खेतों की ओर दौड़ी, लेकिन कुछ ही देर में पकड़ ली गई. पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
वह पिछले कई सालों से झूठी पहचान के साथ रह रही थी और 2015 में किशन पाल से शादी की थी. उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story