भारत

जमीन विवाद में सब-रजिस्ट्रार की हत्या, इलाके में मची सनसनी

jantaserishta.com
30 Jun 2026 1:47 PM IST
जमीन विवाद में सब-रजिस्ट्रार की हत्या, इलाके में मची सनसनी
x
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
रामगढ़: झारखंड के गिरिडीह जिले में पदस्थापित सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की मंगलवार को रामगढ़ जिले में जमीन विवाद में हत्या कर दी गई। वारदात मांडू थाना क्षेत्र के बालसगरा गांव में हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल हूल दिवस (30 जून) के अवकाश पर अपने पैतृक गांव बालसगरा आए हुए थे। मंगलवार सुबह वह एक जमीन पर पहुंचे, जहां पहले से चल रहे भूमि विवाद को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर उन पर पत्थरों से हमला किया गया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मांडू थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा। इस मामले में रामगढ़ पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में भी शोक की लहर है। एक राजपत्रित अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या ने कानून-व्यवस्था और भूमि विवादों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story