भारत

मैगी पॉइंट पर दारोगा के पुत्र की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

jantaserishta.com
25 Sept 2026 9:15 AM IST
मैगी पॉइंट पर दारोगा के पुत्र की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में छापेमारी
x
दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिला मुख्यालय में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के प्रसिद्ध मैगी पॉइंट के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर (बभनटोली) निवासी 24 वर्षीय ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव के रूप में हुई है।
मृतक के पिता झारखंड पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (अवर निरीक्षक) हैं और वर्तमान में हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल में तैनात हैं। ऋतिक खुद भी एक छात्र संगठन से जुड़ा हुआ था। घटना के संबंध में चश्मदीद और मृतक के साथी शुभम दास ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10:30 बजे वह, उसका दोस्त राजा गुप्ता और ऋतिक यादव कार पर सवार होकर गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर स्थित बंदरकुप्पी गए थे। वहां एक मैगी पॉइंट है, जहां देर रात तक चाय, कॉफी और मैगी की दुकानें खुली रहती हैं।
इसी दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सतीश यादव अपने 8 से 10 साथियों के साथ अचानक वहाँ पहुंचा और हमला बोल दिया। अपराधियों ने पहले घूंसों से मारपीट की और फिर बांस की फराठी (बांस के टुकड़े) से ऋतिक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस पिटाई में गंभीर रूप से घायल ऋतिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव में उसके दो अन्य साथी भी घायल हो गए। वारदात के पीछे की वजह क्या है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने भी पहुँचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर रात हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और आक्रोश व्याप्त है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story