भारत

सब इंस्पेक्टर की जाबांजी ने महिला को मौत के मुंह से बाहर निकाला, पढ़े पूरा किस्सा

jantaserishta.com
21 July 2021 9:17 AM IST
सब इंस्पेक्टर की जाबांजी ने महिला को मौत के मुंह से बाहर निकाला, पढ़े पूरा किस्सा
x
पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने जहर खाते हुए वीडियो बना लिया.

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सब इंस्पेक्टर की जाबांजी ने एक महिला की जान बचा ली. दरअसल, पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने जहर खाते हुए वीडियो बना लिया. इस वीडियो को उसने अपनी बुआ के पास भेज दिया. बुआ ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरोगा सुमित राय दीवार फांदकर घर में घुसे और महिला की जान बचाई.

तीन साल पहले शालिनी विश्वकर्मा की शादी बरहज थाना के तिवारीपुर मुहल्ले के रहने वाले प्रेम विश्वकर्मा के बेटे चन्द्रकान्त विश्वकर्मा से हुई थी. शादी के कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा. पति बाहर मुम्बई में काम करता है. ससुर और सास एक ही घर मे रहते हैं, लेकिन अलग. पति चन्द्रकान्त अपनी पत्नी शालिनी की अनदेखी करता है.
इसी बात से परेशान होकर शालिनी ने 19 जुलाई को दोपहर में मोबाइल से वीडियो बनाते हुए जहर खा लिया और यह वीडियो अपनी बुआ, जो बनारस इलाज़ के लिए गई थीं, उन्हें भेज दिया. उसने अपने पति को भी भेजा. बुआ ने बरहज थाना प्रभारी टीजे सिंह को फोन कर मामले से अवगत कराया.
जैसे ही थाना प्रभारी को यह सूचना मिली, वैसे ही सुमित राय नाम के दरोगा को महिला के घर पर भेज दिया. दरोगा सुमित राय महिला के घर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था, वे बाउंड्री कूदकर अंदर दाखिल हुए और महिला का दरवाजा खुलवाकर उसे पुलिस गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाकर इलाज़ कराया. समय से अस्पताल पहुंचने से महिला की जान बच गई.
इस मामले में एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्रा ने कहा कि महिला जहर खाकर तड़प रही थी, पुलिस की सक्रियता की वजह से उसकी जान बच गई, इस संबंध में छानबीन करने पर यह पता चला है आपसी गृह कलह से वह काफी परेशान थी, उसके हस्बैंड बाहर रहते थे और घर में यहां पर भी उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा था, इससे दुखी होकर के उसने यह कदम उठाया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story