भारत

सब-इंस्पेक्टर ने पत्नी को दी शूट करने की धमकी, मांग रहा दहेज

Nilmani Pal
27 March 2025 7:39 AM IST
सब-इंस्पेक्टर ने पत्नी को दी शूट करने की धमकी, मांग रहा दहेज
x
पढ़े पूरी खबर

बेंगलुरु। दहेज उत्पीड़न की शिकायत को लेकर महिलाएं अक्सर पुलिस के पास जाती है। जब पति ही पुलिसवाला हो तो क्या करे। बेंगलुरु में एक ऐसा ही मामला आया है। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ उसकी पत्नी ने मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के सिर पर सर्विस रिवॉल्वर तान दी और मायके से दहेज नहीं लाने पर गोली मारने की धमकी दी। चंद्रा लेआउट थाने में धर्मस्थल पुलिस स्टेशन में तैनात किशोर, उसके माता-पिता पुट्टाचेनप्पा और सरस्वतीम्मा के साथ-साथ उसके भाई चंदन के खिलाफ हत्या के प्रयास, हथियार से चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

यह एफआईआर उसकी पत्नी आर वर्षा उर्फ ​​इंचारा की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। वर्षा ने बताया कि उसके माता-पिता ने फरवरी 2024 में शादी के दौरान किशोर को 23 लाख रुपये की नई एसयूवी उपहार में दी थी। शादी में 80 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे।

महिला ने कहा, "किशोर नियमित रूप से मुझे पुलिस-बेल्ट से पीटता है और कहता है कि मैं उसे 10 लाख रुपये लाकर दूं ताकि वह किसी दूसरे पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर हो जाए, जहां अच्छी कमाई होगी। उसके पिता मुझे हर महीने अपने माता-पिता से 50,000 रुपये लाने के लिए मजबूर करते हैं। उनकी यातना सहन करने में असमर्थ होकर मैंने खुद को फांसी लगाने की भी कोशिश की।" पुलिस ने कहा कि उन्होंने किशोर को नोटिस जारी कर जांच के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

Next Story