भारत

सब इंस्पेक्टर आग में झुलसे, पुतला दहन कार्यक्रम में हुआ हादसा

jantaserishta.com
2 Feb 2022 10:35 PM IST
सब इंस्पेक्टर आग में झुलसे, पुतला दहन कार्यक्रम में हुआ हादसा
x
पढ़े पूरी खबर

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फूलबाग चौराहे पर कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम को रोकने पहुंचे सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम के झुलसने के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सब इंस्पेक्टर को बेहतर इलाज के लिए विशेष एंबुलेंस से दिल्ली रेफर किया गया. ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है.

दरअसल हजीरा स्थित सब्जी मंडी को इंटक मैदान में स्थानांतरित करने के विरोध में स्थानीय सब्जी कारोबारियों के साथ कांग्रेस पिछले एक पखवाड़े से आंदोलन छेड़े हुए थी. सोमवार सुबह जैसे ही इस सब्जी मंडी को जमींदोज किया गया. वैसे ही कांग्रेस ने अपने आंदोलन को और तेज कर दिया. इसी दौरान सोमवार दोपहर को जब फूलबाग चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर का पुतला दहन किया जा रहा था उसे रोकते समय इंदरगंज थाने के सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम पुतला छीनते समय आग से झुलस गए.
चूंकि युवक कांग्रेस के कुछ लोगों ने बोतल में पेट्रोल डालकर पुतले को आग लगाई थी इसलिए वो तेज गति से जलने लगा. पुतला छुडा़ते एसआई गले और सीने में गहरा घाव हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और ग्वालियर एसपी अमित सांघी अस्पताल पहुंच गए थे. यहां उन्होंने दीपक गौतम का हालचाल जाना था. इस मामले में एसपी अमित सांघी का कहना था कि बिना अनुमति के यह प्रदर्शन हो रहा था.
वहीं अब मामले में पुलिस का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है. इस मामले में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव आकाश तोमर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि सचिन भदौरिया और उसका 1 साथी फरार है. इनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जा रही है पुलिस का कहना है कि उनकी गंभीर हालत के चलते डॉक्टर्स द्वारा उन्हें दिल्ली में रैफर किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story