भारत

सब इंस्पेक्टर भर्ती: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को पलटा, दिया ये आदेश

jantaserishta.com
7 Jan 2022 4:21 PM IST
सब इंस्पेक्टर भर्ती: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को पलटा, दिया ये आदेश
x
2016 सब-इंस्‍पेक्‍टर भर्ती का मामला लंबे समय से अटका था.

नई दिल्‍ली: यूपी में साल 2016 सब-इंस्‍पेक्‍टर भर्ती का मामला लंबे समय से अटका था. 2486 उम्‍मीदवार स‍ब-इंस्‍पेक्‍टर भर्ती के लिए योग्‍य पाए गए थे जिनकी ट्रेनिंग भी पूरी हो गई थी, मगर हाईकोर्ट ने इनकी पोस्टिंग पर रोक लगा दी थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए आदेश दिया है कि 2486 पात्र उम्‍मीदवारों को जल्‍द पोस्टिंग दी जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड के फैसले को सही बताया. बता दें कि अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद भी ये उम्‍मीदवार घर बैठे थे. अब सुप्रीम कोर्ट ने इन उम्‍मीदवारों की पोस्टिंग के लिए आदेश दिया है. आज तक ने ट्रेनिंग कर बेरोजगार बैठे युवाओं का मुद्दा सबसे पहले उठाया था. इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा और उम्‍मीदवारों को अखिरकार नौकरी मिलने का रास्‍ता साफ हो गया.
पासिंग आउट परेड से पहले ही ट्रेनिंग पूरी कर चुके सब इंस्पेक्टर को घर भेज दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया और यह भी कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किया गया रिजल्ट सही था. 05 फरवरी 2021 से सुप्रीम कोर्ट में आर्डर रिजर्व था जिसपर आज 07 जनवरी को हुई सुनवाई के फैसला लिया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story