भारत

OMG! सब इंस्पेक्टर खुलेआम शराब पीता दिखा, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
4 Feb 2023 4:01 PM IST
OMG! सब इंस्पेक्टर खुलेआम शराब पीता दिखा, मच गया हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
हरदोई: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर खुलेआम शराब पीता नजर आया. इस दौरान वह पुलिस की वर्दी में था. देखते ही देखते दारोगा का शराब पीने वाला वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया. वहीं, समाजवादी पार्टी ने भी शराब पीते दारोगा का वीडियो ट्वीट करते हुए यूपी पुलिस को घेरा है. सपा की मीडिया सेल ने यूपी पुलिस को योगी की लाडली पुलिस बताते हुए उसको बे-लगाम बता डाला.
दरअसल, चाय की दुकान में बैठकर ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ एसआई शैलेन्द्र सिंह का वीडियो वायरल हुआ है. दारोगा ड्यूटी के दौरान नुमाइश चौराहे पर शराब पीते नजर आया. देखते ही देखते वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वहीं, इस वीडियो को सपा के ट्वीटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया और यूपी पुलिस के साथ ही यूपी सरकार पर निशाना साधा. ट्वीट में लिखा गया, ''जाम छलकाते ,टोपी साइड में रखकर लोगों को गरियाते इन महाशय को देखिए, ये योगी जी की लाडली बेलगाम पुलिस के शराबखोर नशेड़ी पुलिस वाले हैं, इन्हीं के कंधों पर जनता की रक्षा की जिम्मेदारी टिकी है, लेकिन इनकी उतरी टोपी देखकर जान लीजिए यूपी की वर्तमान कानून व्यवस्था के असली हालात.''
वीडियो वायरल होने के कारण हरदोई पुलिस की किरकिरी हुई. एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी. अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा है कि शराब पीते नजर आने वाले दारोगा को निलंबित किया गया है. मामले की जांच कराई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story