भारत
नारकोटिक्स विभाग के सब इंस्पेक्टर पर एसिड से हमला, युवती और उसका बॉयफ्रेंड पहुंचे सलाखों के पीछे
jantaserishta.com
1 Dec 2024 11:07 AM IST

x
आरोपियों से पूछताछ जारी.
जयपुर: राजस्थान के प्रतापगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नारकोटिक्स विभाग के सब इंस्पेक्टर पर एसिड फेंककर जानलेवा हमला किया गया था. इस मामले में पुलिस ने एक युवती और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कील लगा हथियार, एसिड की बोतल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की है.
जानकारी के मुताबिक, 2 दिन पहले गुरुवार को एक युवती ने नारकोटिक्स विभाग के सब इंस्पेक्टर 27 वर्षीय हर्षवर्धन सिंह पर एसिड फेंका था. इसके बाद सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटनाक्रम में पुलिस ने 22 वर्षीय खुशी राव, उसके बॉयफ्रेंड 23 वर्षीय प्रियांशु राठौर को गिरफ्तार कर पूछताछ की.
पूछताछ के दौरान पता चला कि खुशी का पहले सब इंस्पेक्टर हर्षवर्धन के साथ अफेयर था. इनमें अक्सर विवाद रहता था. इसके बाद खुशी का प्रियांशु के साथ अफेयर हो गया. खुशी अपने नए बॉयफ्रेंड प्रियांशु के सामने हर्षवर्धन को मारकर अपना सच्चा प्यार साबित करना चाहती थी. इसीलिए प्रियांशु के सामने हर्षवर्धन को मारने के लिए कीलें उसके सीने में भोंक कर मारने और एसिड डालकर जलाने की कोशिश की.
प्रतापगढ़ के एसपी विनीत बंसल के मुताबिक, नारकोटिक्स विभाग में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात हर्षवर्धन सिंह और प्रतापगढ़ की रहने वाली युवती खुशी राव के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. दोनों की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई. करीब डेढ़ साल बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया और फिर खुशी राव की दोस्ती प्रतापगढ़ के ही रहने वाले प्रियांशु राठौर से हो गई. ब्रेकअप के बाद भी हर्षवर्धन और खुशी के बीच अनबन जारी रही. इसी को लेकर खुशी और उसके बॉयफ्रेंड प्रियांशु ने सब इंस्पेक्टर के लिए साजिश रची. खुशी ने सब इंस्पेक्टर के सीने में कीलें घोंप दी और उस पर एसिड अटैक कर दिया था.
प्रतापगढ़ के कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा के मुताबिक, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से सब इंस्पेक्टर हर्षवर्धन को बगवास के पास बुलाया, जहां आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर एसिड की बोतल, कील लगे हथियार और बाइक को जब्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
इस हादसे में घायल सब इंस्पेक्टर ने पुलिस को बताया कि खुशी ने गुरुवार की दोपहर कॉल कर उसे बगवास के पास बुलाया था. हर्षवर्धन कार लेकर वहां पहुंचा तो खुशी एक बैग लेकर उसकी कार के पीछे की सीट पर बैठ गई. कार चलने लगी तो युवती का बॉयफ्रेंड प्रियांशु बाइक से कार का पीछा करने लगा. हर्षवर्धन कुछ समझ पाता, इससे पहले ही खुशी ने बैग में से कील लगी लकड़ी निकाली और हर्षवर्धन के सीने पर वार कर दिया.
सब इंस्पेक्टर चिल्लाया. इतने में खुशी ने एसिड फेंक दिया. हर्षवर्धन जैसे-तैसे कार से उतरा तो बाइक सवार युवती के बॉयफ्रेंड ने उसे बाइक से टक्कर मारने की कोशिश की. बाइक से बचने की कोशिश में हर्षवर्धन कार के पिछले हिस्से से टकराकर जख्मी हो गया. घटनाक्रम के बाद आसपास के लोग घायल हर्षवर्धन को अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





