भारत

सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, गंदे कारनामे ने सबको किया हैरान, आप भी जानें

jantaserishta.com
26 Oct 2020 3:18 PM IST
सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, गंदे कारनामे ने सबको किया हैरान, आप भी जानें
x

एक ही दिन में द्वारका में छेड़छाड़, लड़कियों का कार से पीछा करने और भद्दे कमेंट करने की 4 एफआईआर दर्ज हुई हैं. सब इंस्पेक्टर की हरकत से कुछ लड़कियां बुरी तरह डर गईं, तो कई मौके से भीड़ की तरफ बचने के लिए भागीं. सब इंस्पेक्टर ने कई और लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की है लेकिन डर की वजह से एफआईआर दर्ज नहीं करवाई.

ग्रे कलर की बिना नम्बर की बलेनो कार से बिना वर्दी के सब इंस्पेक्टर सुबह- सुबह वारदात को अंजाम देता था. अक्टूबर में एक के बाद एक सुबह 8 बजे से 9 बजे तक द्वारका इलाके में उसने कई छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया.

छेड़छाड़ के आदी इस सब इंस्पेक्टर को तलाशने के लिए दिल्ली पुलिस ने 200 CCTV कैमरा खंगाले. दिल्ली में 286 बलेनो कार हैं, सभी कार की तलाशी ली गई उनके मालिकों का डोजियर बनाया गया.

दिल्ली पुलिस के तकरीबन 200 पुलिसकर्मियों को जिसमें SHO, ACP शामिल थे, आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया गया. आखिरकार आरोपी को जब गिरफ्तार किया गया तो वो दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर निकला.

सूत्रों के मानें तो और भी कई मामले इस सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज हो सकते हैं जिसकी हिस्ट्री निकाली जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story