भारत

सब इंस्पेक्टर और हवलदार शहीद, सर्चिंग के दौरान आज सुबह हुई मुठभेड़

Nilmani Pal
15 Aug 2023 7:24 AM IST
सब इंस्पेक्टर और हवलदार शहीद, सर्चिंग के दौरान आज सुबह हुई मुठभेड़
x
बिग न्यूज़

झारखंड। पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए। शहीद जवान झारखंड जगुआर के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के साथ इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गए।

यह मुठभेड़ मंगलवार तड़के उस समय हुई जबकि सुरक्षाबल के जवान नियमित तलाशी अभियान पर निकले थे। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। गौरतलब है कि 11 अगस्त को भी पश्चिमी सिंहभूम के ही टोटो थानाक्षेत्र में कुख्यात नक्सली मिहिर बेसरा दस्ते के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान सुशांत कुमार खुंटिया शहीद हो गए थे। वह ओडिशा के रहने वाले थे। एक अन्य जवान शहीद हो गए थे।

Next Story