भारत

प्रेशर कुकर की भाप से बाल को बनाया स्टाइलिश, देखें अलग टाइप का वीडियो

jantaserishta.com
2 Dec 2021 11:04 AM IST
प्रेशर कुकर की भाप से बाल को बनाया स्टाइलिश, देखें अलग टाइप का वीडियो
x

नई दिल्ली: एक लड़के का प्रेशर कुकर की भाप से बाल सुखाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. क्लिप को इंस्टाग्राम पर Black Lover_Ox नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया. इसमें एक लड़के को कुकर के सामने अपने बाल सेट करते हुए दिखाया गया. इस वीडियो को अबतक 14.2 मिलियन बार देखा गया और नेटिज़न्स से कई प्रतिक्रियाएं मिलीं.

चंद सेकेंड के इस वीडियो में लड़के को प्रेशर कुकर द्वारा छोड़ी जा रही भाप के माध्यम से अपने बालों को सुखाते और सेट करते देखा जा सकता है. जहां किसी ने कुकर को एक कोण पर पकड़ रखा था, वहीं लड़के ने अपनी उंगलियों से अपने बालों को स्टाइल किया.
इस वीडियो क्लिप पर नेटिज़न्स की कई प्रतिक्रियाओं सामने आई. जहां कुछ को लड़के का 'जुगाड़' पसंद आया तो कुछ को यह बेहद खतरनाक लगा.
एक यूजर ने कहा, 'इसे 'जुगाड़' कहते हैं।
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'वो कुकर फट जाएगा.'
इस वीडियो पर आए रिएक्शन यहां पढ़ें-
आप इस बारे में क्या सोचते हैं?


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story