
नई दिल्ली: यूपी के लखनऊ में बाइकर्स ग्रुप के साथ राइडिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोमती नगर विस्तार इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक एक स्कूटी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे इंटर के छात्र की मौत हो गई। दरअसल, तेज गति से जा रही बुलेट बाइक पहले आगे चल रही स्कूटी से टकराई, जिसके बाद चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया। वहीं, यह घटना एक युवक के कैमरे में कैद हो गया।
संडे राइडिंग के दौरान स्टंटबाजी एक युवक को भारी पड़ गया। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट पहले स्कूटी से टकराई, इसके बाद डिवाइड से जा भिड़ी। इस हादसे में 17 साल के छात्र की मौत हो गई। जबकि अन्य दो बाइक राइडर्स गंभीर रूप से घायल हो गए। #lucknow pic.twitter.com/JyjnW5tmO8
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) March 16, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





