भारत

स्टंटबाजी पड़ी महंगी, पुलिस ने काटा ऑनलाइन चालान

Shantanu Roy
28 Oct 2026 10:21 PM IST
स्टंटबाजी पड़ी महंगी, पुलिस ने काटा ऑनलाइन चालान
x
कांगड़ा। जिला कांगड़ा के समेला स्थित पुरानी टनल के समीप चलती गाड़ी की दोनों तरफ की खिड़कियों से बाहर निकलकर सफर करने वाले पर्यटकों के मामले में कांगड़ा पुलिस ने कार्रवाई की है। दिव्य हिमाचल में समाचार प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन का ऑनलाइन चालान किया है। इसकी पुष्टि कांगड़ा थाना प्रभारी आदर्श बरयाल ने की है। बता दें कि बाहरी राज्य से आए कुछ पर्यटक चलती गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकलकर सफर करते नजर आए थे। मामले को दिव्य हिमाचल ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से स्पष्ट है कि सडक़ सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कुछ पल के रोमांच के चक्कर में कोई गंभीर हादसा न हो।
Next Story