भारत

कार पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, 4 स्टंटबाज गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 Nov 2022 7:24 PM IST
कार पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, 4 स्टंटबाज गिरफ्तार
x

फोटो सोशल मीडिया 

देखें वीडियो।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में एक कार पर स्टंट करने के मामले एक के बाद एक लगातार आ रहे हैं। ताजा मामला नोएडा के 113 थाना इलाके का है, जिसमें 4 युवक कार के ऊपर चढ़कर लटककर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है और गाड़ी कोशिश करते हुए चारों को गिरफ्तार किया है।
नोएडा में यातायात नियमों को ताक पर रखकर चलती कार पर स्टंटबाजी करना युवकों को भारी पड़ गया है। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसकी गाड़ी भी सीज कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चार स्टंटबाज वीडियो आने के बाद गिऱफ्तार किए गए हैं।
पुलिस ने बताया यह मामला थाना 113 इलाके का है और जैसे यह वीडियो सामने आया तो इस पर लगी नंबर प्लेट के बारे में जानकारी की गई और कार कोशिश किया गया साथ ही साथ चार लड़के जो वीडियो में दिखाई दे रहे थे उन पर कार्रवाई की गई है। रोड पर खुलेआम मचा रहे थे ये लड़के उत्पात।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story