भारत

कानून का खौफ जरा भी नहीं! पुलिस चौकी के सामने ही बाइक पर स्टंटबाजी, 18 हजार 500 का हुआ चालान

jantaserishta.com
18 April 2023 1:49 PM IST
कानून का खौफ जरा भी नहीं! पुलिस चौकी के सामने ही बाइक पर स्टंटबाजी, 18 हजार 500 का हुआ चालान
x
देखें वीडियो.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में स्टंटबाजी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाइक सवार नोएडा के फेज-2 स्थित ककराला पुलिस चौकी के सामने ही स्टंट कर रहा है। वो पहले बाइक को लहराते हुए चौकी के सामने से निकलता है इसके बाद एक पहिए पर बाइक चला रहा है। इसका दूसरा साथी वीडियो बना रहा है। वीडियो की रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। गाड़ी नंबर के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का चालान किया है।
वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की। वीडियो सही मिलने पर गाड़ी नंबर यूपी 16 डीके 8851 के आधार पर 18 हजार 500 रुपए का चालान किया गया है। बाइक चलाने वाले स्टंटबाज की तलाश की जा रही है।
इससे पहले भी नोएडा में बाइक पर स्टंट करने के कई वीडियो वायरल हुए थे। लेकिन चौकी के सामने स्टंट करने का ये वीडियो पहली बार सामने आया है।
वीडियो 14 सेकेंड का है। काले रंग की बाइक पर एक युवक बिना हैल्मेट पहले चौकी के सामने से बाइक लहराता है। फिर स्टंट करता है। इसे रील में स्लो मोशन में डाला गया। बाइक स्वामी के पिता का नाम इकबाल है।
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने कहा कि जारी निर्देशों के तहत स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्ध अब और सख्ती बरती जाएगी। वाहनों से स्टंट करने वाले व्यक्तियों का नियमानुसार चालान तो होगा ही साथ ही आरसी व डीएल को निरस्त करने की कार्यवाही भी की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story