भारत

दूल्हे और बाराती का कार पर स्टंट, वीडियो हुआ VIRAL तो पुलिस ने कहा होगी जांच

jantaserishta.com
17 March 2023 1:06 PM IST
दूल्हे और बाराती का कार पर स्टंट, वीडियो हुआ VIRAL तो पुलिस ने कहा होगी जांच
x
वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के मोदीनगर में दूल्हे और बारातियों का कार पर स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर पुलिस ने संज्ञान लेने की बात की है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक दूल्हा और उसके साथ के लोग करीब 6 गाड़ियों में बाहर निकले हुए बाराती तेज म्यूजिक में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाजार के बीच से गुजर रही इस बारात का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद भोजपुर एसएचओ ने इस वीडियो की जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई करने की बात की है।
वीडियो के मुताबिक सबसे आगे चल रही कार में दूल्हा सनरूफ खोल कर खड़ा है और उसके पीछे आ रही कई गाड़ियों में बाराती दरवाजों और खिड़कियों के बाहर लटके दिखाई दे रहे हैं और तेज म्यूजिक बज रहा है जिसमें वह लोग झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो के मुताबिक सबसे आगे दूल्हे की कार चल रही है और उसके बाद पीछे पीछे बारातियों की गाड़ियां निकल रही है। करीब 6 गाड़ियों का यह वीडियो 44 सेकंड का बनाया गया है जिनमें यह लोग दरवाजे के बाहर और खिड़कियों के बाहर लटक कर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story