भारत

चलती कार में खिड़की के बाहर बैठे युवक का स्टंट, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

jantaserishta.com
29 March 2023 12:00 PM IST
चलती कार में खिड़की के बाहर बैठे युवक का स्टंट, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
x
पुलिस जल्द कार्यवाही करेगी।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में कार स्टंट का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक कार की खिड़की से बाहर आधा निकला हुआ उस पर बैठा है। कार की स्पीड भी काफी तेज है। हालांकि स्पीड ब्रेकर होने की वजह से स्पीड कम की गई। ये वीडियो 8 सेकेंड का है। जिसे पीछे से आ रहे कार सवार ने शूट किया। ये वीडियो वायरल है और लोगों ने यूपी पुलिस और नोएडा पुलिस को ट्विट कर सख्त कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक विभाग को कारईवाई का निर्देश दिया। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि ये वीडियो नोएडा में कहां का है। गाड़ी का नंबर भी हरियाणा का है। फिलहाल पुलिस जल्द कार्यवाही करेगी।
बता दें इससे पहले भी नोएडा में स्टंट के वीडियो वायरल हुए थे। जिनके चालान किए गए। साथ ही गाड़ियों को सीज किया गया।
रील बनाने के लिए युवा इस तरीके के स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं और अपनी जान के साथ साथ दूसरों की जान के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस ने चालान किया है और कार्रवाई भी की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story