भारत

स्टंटबाजी करने वाले बाइक सवार की बाइक हुई सीज, वायरल हुआ था ये VIDEO

jantaserishta.com
13 Jan 2023 8:43 AM IST
स्टंटबाजी करने वाले बाइक सवार की बाइक हुई सीज, वायरल हुआ था ये VIDEO
x
किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में स्टंटबाजी के एक के बाद एक कई वीडियो सामने आ रहे हैं। कभी कार तो कभी बाइक के वीडियो सामने आ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आते हैं। पुलिस भी इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करती है। भीड़भाड़ वाले इलाके और जीआईपी मॉल के सामने एक बाइक सवार ने बाइक से स्टंट किया था। जिसे किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए बाइक सवार की बाइक कोशिश कर दिया है अभी मामला नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के थाना 39 में जेपी मॉल के सामने एक बाइक सवार ने अपनी बाइक से स्टंट बाजी की थी जिसको उसके बगल में चल रहे कुछ लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया था और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और बाइक सवार की बाइक को सीज कर दिया। पुलिस ने रेसर बाइक आर 15 को सीज किया है। ये पूरा मामला जीआईपी मॉल के सामने का है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस ने कई महंगी रेसिंग बाइक को सीज किया है। जिनसे रेसर यमुना एक्सप्रेस वे पर रेस लगाते हुए दिखाई दिए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story