भारत

मप्र में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई हिंदी में, अमित शाह करेंगे पुस्तकों का विमोचन

jantaserishta.com
13 Oct 2022 11:38 AM IST
मप्र में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई हिंदी में, अमित शाह करेंगे पुस्तकों का विमोचन
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनने वाला है जो हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई की शुरूआत करने जा रहा है। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 16 अक्टूबर को होने वाले भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिंदी पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिये लाल परेड मैदान पर तैयारियां जोरों पर हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 'हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई' प्रारंभ करने का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार मध्यप्रदेश में हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ होने से विगत छह माह में पुस्तकों के हिंदी रूपांतरण के लिये चिकित्सा शिक्षा विभाग का परिश्रम फलीभूत होने जा रहा है।
मंत्री सारंग ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष की तीन पुस्तकें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायो केमिस्ट्री हिन्दी में बन कर तैयार हैं। 16 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह द्वारा तीनों हिंदी पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा।
मंत्री सारंग ने बताया कि मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू होने से पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। वहीं अन्य हिंदी भाषी राज्यों में भी मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग की इस पहल को सराहा जा रहा है। इस अकल्पनीय कार्य की सफलता के लिये देश के अन्य हिंदी भाषी राज्यों से भी उन्हें लगातार कॉल आ रहे हैं। हिंदी माध्यम से शिक्षित छात्र कड़ी मेहनत कर नीट की परीक्षा में तो उत्तीर्ण हो जाते हैं। एमबीबीएस में अंग्रेजी भाषा होने से उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story