भारत
मप्र में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई हिंदी में, अमित शाह ने 3 पुस्तकों का किया विमोचन
jantaserishta.com
16 Oct 2022 2:21 PM IST

x
भोपाल/ग्वालियर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के लिए रविवार का दिन बड़ा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में चिकित्सा शिक्षा की हिंदी भाषा की तीन पुस्तकों का विमोचन कर नई इबारत लिखी है। गृहमंत्री शाह ने राजधानी के लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायो केमिस्ट्री की हिन्दी में बन कर तैयार हुई पुस्तकों का विमोचन करते हुए आज के दिन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जब भी इतिहास लिखा जाएगा आज का दिन स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री शाह विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर उनका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व अन्य नेताओं और मंत्रियों ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद शाह ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उसके बाद हेलीकॉप्टर से लाल परेड मैदान के लिए प्रस्थान कर गए।
इस समारोह के बाद गृहमंत्री शाह ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे, जहां वे दोपहर तीन बजे राजमाता विजयराजे सिंधिया हवाई अडडे पर नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। यहां एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





