भारत

स्‍टूड‍ियो संचालक ने शादीशुदा मह‍िला से क‍िया दुष्कर्म, चेहरे पर तेजाब फेंकने की भी दी धमकी

jantaserishta.com
6 Dec 2024 5:10 PM IST
स्‍टूड‍ियो संचालक ने शादीशुदा मह‍िला से क‍िया दुष्कर्म, चेहरे पर तेजाब फेंकने की भी दी धमकी
x
सांकेतिक तस्वीर
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया.
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगर इंदौर में एक स्टूडियो संचालक ने शादीशुदा महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और पुलिस में शिकायत करने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। सुदामा नगर में रहने वाली एक महिला की स्टूडियो संचालक से दोस्ती हुई, तो उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। यह वारदात लगभग सात साल पहले हुई थी। उसके बाद आरोपी ऋषभ चंदेरीवाल ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे हर बार भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी कर लेगा। आरोपी ने महिला पर दबाव डाला कि वह अपने पति से तलाक ले ले।
महिला की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि स्टूडियो संचालक दबाव डालकर महिला को अपने आस बुलाता था और उससे दुष्कर्म करता था। महिला ने विरोध किया तो उसने धमकाया। महिला को यह भी धमकी दी गई कि अगर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो उसके ऊपर तेजाब फेंक देगा।
पीड़ित महिला ने बताया है कि उसका परिचय स्टूडियो संचालक से दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ था। उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और नजदीकियां भी बढीं। एक दिन उसने अपने घर पर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली वस्तु मिला दी। वह बेहोश हो गई, तो ऋषभ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह लगभग पांच घंटे तक बेहोशी की हालत में रही। उसके बाद दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। ऋषभ उससे हर बार शादी का वादा करता और अपने साथ चलने को कहता। आरोप है क‍ि ऋषभ के साथ उसकी मां और बहन ने भी शादी का भरोसा दिलाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story