भारत
मध्य प्रदेश: छात्राओं के साथ छात्रों को भी मिलेगी स्कूटी, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी
jantaserishta.com
14 Jun 2023 2:00 PM IST

x
फाइल फोटो
भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक हायर सेकेंडरी स्कूलों में अव्वल रहने वाली छात्राओं के साथ अब छात्रों को भी स्कूटी मिलेगी इस योजना से राज्य के लगभग नौ हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राओं के साथ छात्रों को भी अब स्कूटी दिए जाने का कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित किया है, इससे राज्य के नौ हजार विद्यार्थियों को स्कूटी मिलेगी।
उन्होंने आगे बताया कि जिन स्थानों पर स्कूटी उपलब्ध नहीं होगी, वहां के छात्रों को सामान्य स्कूटी खरीदने की स्वतंत्रता रहेगी। इस योजना के तहत पहले वर्ष 135 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, वहीं तीन साल के लिए 424 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में छात्रों ने अपने लिए भी कुछ फैसले लिए जाने की मांग की थी, इस बात का मुख्यमंत्री ने कैबिनेट शुरू होने से पहले अपने सदस्यों के बीच बातचीत में जिक्र भी किया और कहा कि अब बालिकाओं के साथ बालकों को भी स्कूटी दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है।
गृहमंत्री ने कैबिनेट के अन्य फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कर्मचारियों की सुविधा के लिए 15 जून से 30 जून तक तबादले होंगे, यह तबादले जिले के भीतर ही होंगे।
Tagsमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान सरकारशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश सरकारस्कूटीMadhya PradeshShivraj Singh Chouhan GovernmentShivraj Singh ChouhanMadhya Pradesh GovernmentScooty
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





