भारत

छात्रों को लगाया 18 लाख का चूना, कलेक्टर और एसपी बनने का सपना दिखाया

jantaserishta.com
26 Oct 2025 7:58 PM IST
छात्रों को लगाया 18 लाख का चूना, कलेक्टर और एसपी बनने का सपना दिखाया
x
जानें पूरा मामला.
रायपुर: राजधानी रायपुर में कलेक्टर और एसपी बनने का सपना दिखाकर युवाओं से ठगी के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में कौटिल्य एकेडमी रायपुर ब्रांच के संचालक पवन टांडेश्वर को 11 महीनों के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पवन टांडेश्वर पर 18 लाख की ठगी करने का आरोप है। फिलहाल सरस्वती नगर थाना पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के सरस्वती नगर थाना इलाके में कौटिल्य एकेडमी संचालित की जा रही है। इसके संचालक पवन टांडेश्वर ने तैयारी के नाम पर पहले छात्रों से पैसा लिया, लेकिन बीच में क्लास दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कहकर 18 लाख रुपए लेकर फरार गया। छात्रों को जब ठगी का अहसास हुआ तो सरस्वती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन फरार चल रहा था। अब आखिरकार 11 महीने बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि कौटिल्य एकेडमी के संचालक पवन टांडेश्वर ने अपने कर्मचारियों को सैलरी के नाम चेक दिए थे, लेकिन वो भी बाउंस हो गए थे। कर्मचारी भी पवन टांडेश्वर की हरकतों से परेशान थे। उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई थी। अब पवन की गिरफ्तारी के बाद कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story